नीमच। आज दोपहर में किसान के घर आफत बनकर आई बारिश एवं कड़ाके की बिजली ने पल भर में सालों की मेहनत को धराशाई कर दिया। जहां एक और शादियों का सीजन है और लगातार हो रही बे मौसम बरसात में सभी की शादियों मैं परेशानियों को झेलना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर आज ग्राम पिपलोन में नरेंद्र शर्मा के घर के पीछे बनी दीवाल उस समय भरभरा कर गिर पड़ी। जब आसमानी आफत के रूप में कड़ाके की बिजली दीवाल के ऊपर गिरी तो देखते देखते पूरी दीवाल नीचे आ गिरी। अब देखना होगा कि नरेंद्र शर्मा की वर्षों की मेहनत पर शासन कितना मरहम लगा पाती है। लेकिन फिलहाल तो नरेंद्र शर्मा के लिए यह बारिश आफत की बारिश साबित हुई।