खरगोन। महेश्वर हज़रत मद्रासी बाबा ग्राउंड पर कव्वाली का शानदार प्रोग्राम हुआ। जिसमें दिल्ली से तशरीफ लाए रईस मियां कव्वाल पार्टी और फहीम गुलाम वारिस कव्वाल पार्टी दिल्ली दोनों कव्वाल पार्टी ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए।
सभी श्रोता ने कव्वाली का बहुत लुत्फ उठाया। फहीम गुलाम वारिस ने लाखों में हंसी है। मेरा सनम कोई तुमसा नहीं कोई तुमसा नहीं है और पांच नारे पंजेतन के एक नारा हैदरी या अली मौला अली अली से पूरे कव्वाली के समा को बांधे रखा श्रोता भी झूमते नजर आए दादा मदार कमेटी द्वारा रात भर पानी और शर्बत का इंतजाम किया गया।
वही कव्वाली में आए सभी विशेष अतिथियों का कौमी एकता उर्स कमेटी के सदर वासल अंसारी ने मंच पर स्मृति चिन्ह, पुष्प माला व साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर विशेष अतिथि विधायक डॉ विजयलक्ष्मी साधो, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव, उपाध्यक्ष नगर परिषद सचिन शर्मा मंडलेश्वर अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे, मुजीब कुरैशी उर्फ मोंटी मंडलेश्वर डॉक्टर शेर अफगन साहब एम एस, महेश बाबा हाजी करामत ठेकेदार, महेश्वर मुस्लिम जमात सदर नियाज़ मंसूरी, नायब सदर शाकिर खान, शेरू अंसारी, हनीफ खान पाकीजा, महेश बाबा, मुबारिक पठान, रत्नदीप मोयदे, नासिर कुरेशी, हाजी गुलाम मुस्तफा मंसूरी, कौमी एकता उर्स कमेटी एवं मकबरा कमेटी की पूरी टीम का बहुत सहयोग रहा।