भादवामाता। प्रतिवर्ष अनुसार भादवामाता में घणावार साहू समाज का 17वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 35 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और नव विवाहित जीवन में प्रवेश किया।
सम्मेलन को भव्य एवं सफलता प्रदान करने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं की समितियां का गठन किया गया था भोजन पानी चाय नाश्ता वर वधु के ठहरने की व्यवस्था मंच संचालन व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सामूहिक विवाह सम्मेलन में नीमच जिले से ही नहीं बाहर से जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी सम्मेलन में पधारे। जिनका सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष गोवर्धनलाल आशर्मा एवं सदस्यों द्वारा मेवाड़ी पगड़ी एवं केसरिया दुपट्टा पहना कर स्वागत सत्कार किया मुख्य अतिथि के रूप में रवि करण साहू प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन एवं कर्मा देवी रथयात्रा संयोजक पधारे जिनका स्वागत सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति द्वारा गर्मजोशी के साथ केसरिया दुपट्टा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत सत्कार किया। विष्णु बनवार पत्नी अनीता बनवार ने 11000 रूपए की बोली लगाकर सामूहिक विवाह सम्मेलन के नव वर-वधू के धर्म माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया एवं बगदीराम पिता जीवन राम सुरेलिया नीमच डिकेन वाले 21000 रूपए बिना मां बाप की वधु के वधू पक्ष की रसीद बनवाने का सौभाग्य प्राप्त किया। सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए जिन भी समाज बंधुओं ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया उनका आभार सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष गोवर्धनलाल आशर्मा ने किया।