नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नीमच इकाई द्वारा 4 मई को प्रातः 10 मनासा रोड स्कीम नंबर 10 रत्नावत स्टोर के पास में जल मंदिर का भव्य शुभारंभ पोरवाल समाज के वरिष्ठ समाज जनों की उपस्थिति में किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन ने एक बीड़ा उठाया जिसके अंतर्गत पोरवाल समाज के सहयोग से जल मंदिर का शुभारंभ किया जाएगा।
11 मई स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा रक्तदान शिविर में आयोजित किया गया है, जिसमें सभी समाज जन बढ़-चढ़कर भाग ले एवं रक्तदान शिविर को भी सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील डबकरा ने बताया कि युवा संगठन के निर्वाचन के पश्चात यह पहला अवसर है। जल जल मंदिर से शुरू होकर रक्तदान शिविर तक के आयोजन आयोजित किए गए हैं। कल प्रातः 10 बजे पोरवाल समाज युवा संगठन के सभी साथी पोरवाल महिला मंडल के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।