BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2023, 12:31 pm
NEWS : एलएचवी व एएनएम संघ का अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, पढ़े विष्णु आशीर्वाद की खबर 

Share On:-

दौसा। जहां सरकार में महगाई राहत शिविर  द्वारा आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। और सरकार खूब वाह वाही लूट रही है पर चिकित्सा मंत्री का गृह जिला होने के बाद भी उनके के नुमाइंदे की बात नहीं सुनी जा रही है और अब अपना हक़ मांगने के लिए आंदोलन की रह पर आ गई है और सरकार को अपने ही कर्मचारियों का विरोध झेलना पढ़ रहा है। 

मामला दौसा जिला कलैक्ट्रेट पर एलएचवी व एएनएम संघ राजस्थान के बैनर तले 1 मई से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। संघ की जिला अध्यक्ष तारा शर्मा का कहना है कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती जब तक अनिश्चितकालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट के सामने जारी रहेगा और अब ब्लॉक स्तर पर भी इस आंदोलन को लेकर जाएंगे और सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती। 

जिला अध्यक्ष तारा शर्मा ने बताया कि एएनएम की पे ग्रेड 2800 से 3600 पे ग्रेड की जाए, एलएचवी  की पे ग्रेड 3600  से बढ़ाकर 4200 ,बीएचएस की पे ग्रेड 4600  से बढ़ाकर 5200 की जाए। साथ ही एएनएम का पद नाम बदलकर पब्लिक हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर, एलएचवी का सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, बीएचएस का ब्लॉक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर किया जावे और बकाया वेतन भी दिया जावे। भर्ती में दसवीं की जगह बारहवीं की जावे। थर्ड ग्रेड एएनएम को माना जावे आदि मांगों को लेकर धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। 

इस अवसर पर संघ की जिलाध्यक्ष तारा शर्मा बैजूपाड़ा, पिंकी मीणा मंडावर सीएचसी, किरण राजपूत रसीदपुर पीएचसी, लीलावती मीणा सब सेंटर पाखर, सागर बाई मीणा उप केंद्र भोपट पट्टा, लक्ष्मी मीणा उप केंद्र खेड़ला गदाली, मधु कुमारी लाडली का बास, अनिल प्रभा अग्रवाल, सरला राजपूत नांगल बेरसी, शीला मीणा सब सेंटर गोठडी, सुमन कुमारी अरनिया पीएससी, कमलेश बेरवा पीएससी कुंडल, मधु प्रजापत लवाण, उमा सेन भंडाना, सुजा एलआर काली पहाड़ी, कबूल गुर्जर नाहेड़ा, पुष्पा मीणा चूड़ियाबास, नीरज मीणा दण्ड, पुष्पा मीणा नौरंगवाड़ा, मंजू मीणा, आदि एएनएम मौजूद रही। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE