बारां। शहर के समीप फतेहपुर कस्बे में सोमवार से जारी प्रशासन गांवों के संग शिविर में मंगलवार को भी खासी तादाद में ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया। दोनों दिन सवेरे से ही ग्रामीण महिला पुरुष महंगाई राहत शिविर में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लंबी कतार लगाकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। पंजीयन के बाद योजनाओं से संबंधित मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड आमजन को दिया गया।
शिविर प्रभारी एसडीएम दिव्यांशु शर्मा ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग शिविर में 23 विभाग ने अपनी सेवाएं दी महंगाई राहत शिविर में 702 परिवारों का रजिस्ट्रेशन हुआ है जिसमें विभिन्न योजनाओं में करीब 36 सौ व्यक्तियों ने लाभ लिया है लोगों ने कैंप की तारीख की है।