खरगोन। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ने अपना 60वां स्थापना दिवस हीरक जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विशिष्ट अतिथि इंदौर सांसद शंकर लालवानी, पूर्व यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन एवं विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ रेनू जैन रहे। कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय रोप स्किपिंग खेल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को 2 रजत व 1 कांस्य सहित कुल 3 पदक हासिल हुए। इन खिलाड़ियों को पीजी कॉलेज खरगोन के क्रीडा अधिकारी डॉ. गगन कुमार चौधरी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था। इस उपलब्धि पर डॉ. चौधरी को उच्च शिक्षा मंत्री यादव द्वारा मीमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा व समस्त स्टाफ ने डॉ. चौधरी को बधाई प्रेषित की।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।