BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2023, 2:09 pm
KHBAR : हमारी सरकार का लक्ष्य गाँवो का विकास हो- केबिनेट मंत्री बंजारा, रेगर समाज के प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, मंत्री का गांव में हुआ जोरदार स्वागत, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। हमारी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का एक ही विजन है कि गांव का विकास हो। गाँवो के विकास के साथ ही 51 जातियों के विकास को लेकर भी हमारी सरकार काम कर रही है। घुमंत अर्धघुमंतु समाज के लिए सरकार ने अलग से बजट रखा है। पिपलियारावजी पंचायत के गांव पिपलिया रुण्डी में बंजारा और बांछड़ा समुदाय को मूलभूत सुविधा मिले इसको लेकर आप प्रस्ताव बनाकर भेजे। यहाँ पर विकास की कमी नहीं आने देगे। 

यह बात मध्यप्रदेश राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ जाती विकास अभिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा (केबिनेट मंत्री) ने गांव पिपलिया रुण्डी में कही। वे गांव पिपलिया रावजी में रैगर समाज और ग्रामीणों के सहयोग से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के चौथे दिन शामिल होने के दौरान कही। 

मंत्री बंजारा ने कहा कि जिन गाँवो को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिला है उन गांवों को राजस्व गांव घोषित कर वहा पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराएंगे। पिपलिया रावजी पंचायत के सरपंच काफी जागरूक और विकास के पक्षधर है। सरपंच भाटी ने जब मुझसे भोपाल में गांव आने का न्योता दिया और रुण्डी गांव के बारे में बताया तो मैने कहा कि आप चिंता नही करे में आपके गांव के विकास में मेरे विभाग से कोई कमी नही आने दुगा। मंत्री का पूर्व सरपंच गोपाल जाटव, सरपंच प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह भाटी ने गांव रुण्डी पर कार्यकर्ताओ के साथ ढोल ढमाको से अगुवानी कर स्वागत किया। वाहनों के काफिले के साथ मंत्री गांव पिपलिया रावजी पहुंचे। और यहां पर रैगर समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मां हिंगलाज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के तहत आयोजित सुंदरकांड में भाग लिया। इस दौरान मंत्री ने राष्ट्रीय संत श्री डा मिथिलेश जी नागर से आशीर्वाद लिया। 

मंत्री ने कहा कि रैगर समाज ने प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वृहद स्तर पर कर हिंदू और सनातन धर्म को जिंदा रखने का काम किया है। मंत्री का स्वागत रैगर समाज के वरिष्ठजनों आयोजन समिति सद्स्य और रावत दिग्विजयसिंह ने किया। वही ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि भाटी ने साफा बांधकर स्वागत किया। 

सुंदरकांड में अतिथि के रूप में रावत दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेश संघई, राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने वाले प्रचारक रवि बुंदेला, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, एडवोकेट कैलाश राठौर, बंजारा युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष राजू खींची मंचासिन थे। 

मंत्री बंजारा का स्वागत पिपलिया रावजी पहुंचने पर भाजपा नेता मोहनलाल नागदा, भगतसिंह राठौड़, भंवर सिंह राठौड़, संतोष नागदा, बनवारी लाल नागदा, रायसिंह भाटी, बाबू आर्य, मनीष आर्य, पंकज बैरागी, टिंकू देवड़ा, राहुल नागदा, दसरथ देवड़ा, नागेश धनगर, कन्हैयालाल धनगर, कांवरलाल बंजारा, प्रकाश बंजारा, शैतान बंजारा, राहुल नागदा, प्रबंधक विजय सिंह भाटी, सोहन लाल चौधरी, उदयलाल आर्य, राजेश आर्य, सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE