शामगढ़। नगर में पश्चिम रेलवे मध्य भारत के महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता शामगढ़ स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे।
शामगढ़ नप अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव ने रेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जीएम को ज्ञापन सौंपा, जिस पर महाप्रबंधक द्वारा शीघ्र ही निराकरण के लिए आश्वस्त किया। साथ ही यादव द्वारा प्रतीक चिन्ह भेट कर पुष्पमाला से जीएम का स्वागत किया।
इस दौरान शामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी, नप विधायक प्रतिनिधि रमेश काला, अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र यादव उपस्थित रहे।