BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2023, 4:45 pm
KHABAR : विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, कलेक्टर ने की युवाओं से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी। रक्तदान से बढ़कर कोई दान नही होता है, अगर हमारा दान हुआ रक्त किसी के जीवन बचाने के काम आ जाये तो इससे बढ़कर कोई बात हो नही सकती है। अतः 08 मई को विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में लगाये जा रहे रक्तदान शिविर में जिले वासी बढ़-चढ़कर सहभागिता करे एवं मानवता के इस पुनित कार्य को करके पुण्य अर्जित करें। 
कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने उक्त बात मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में आयोजित बैठक के दौरान कही। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अशासकीय संस्थाओं के पदाधिकारी, एनजीओ के पदाधिकारी एवं विभिन्न धर्म एवं सम्प्रदाय के प्रमुखों से कही। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि समाज में रक्तदान को लेकर बहुत सी भ्रांतिया है, परन्तु हमे उन भ्रांतियों को तोड़कर आगे आकर रक्तदान करना है। और यह कार्य युवा वर्ग ही आगे आकर कर सकता है। 18 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति जिसका वजन 50 किलोग्राम से अधिक हो रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने के तीन दिवस में ही नया रक्त शरीर में बनने लग जाता है। कोई भी व्यक्ति तीन महिने के अंतराल में रक्तदान कर सकता है। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि रक्तदान करने केे लिए रक्तदाता आनलाईन एवं आफलाईन अपना पंजीयन करा सकता है। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में रक्तदान करने वाले समाज, एनजीओ एवं संस्था को भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार जिला रेडक्रास सोसायटी के द्वारा दिया जायेगा। साथ ही रक्तदान करने आये हुए समस्त व्यक्तियों को भी जिला रेडक्रास सोसायटी के द्वारा प्रोत्साहन प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। बैठक में एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर, नगर मण्डल अध्यक्ष कृष्णा गोले, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निलेशसिंह रघुवंशी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग अजय कुमार गुप्ता, डीएचओ डॉ. सुरेखा जमरे, सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE