मंदसौर। जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव आज जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर्स की हड़ताल को लेकर बैठक कर जायजा लिया।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव जिला अस्पताल सभागृह में सभी जूनियर, सीनियर डॉक्टर की उपस्थिति में हड़ताल के संबंध में बातचीत की और हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं दुरुस्त बनी रहे, किसी मरीज को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
कलेक्टर यादव ने आगे बताया कि परमानेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण हॉस्पिटल में डॉक्टर की जरूरत पड़ी तो प्राइवेट हॉस्पिटल वालों से इस संबंध में चर्चा हुई है कि अगर डॉक्टर की जरूरत पड़ी तो प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। हमारा यही प्रयास है कि अस्पताल की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। किसी भी मरीज को कोई दिक्कत परेशानी नहीं आए।