खरगोन। जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अमनखेड़ी रोड पर एक वेन में वेल्डिंग करवाते समय में अचानक आग भभक उठी। देखते ही देखते पूरी वेन आग की लपटों से घिर गई। वेन में आग लगते देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने वेन लगी आग पर बुझाने के लिए पानी भी डाला। लेकिन आग बुझने के बजाए और ज्यादा भभक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 10 मिनट में पूरी वेन जलकर खाक हो गई। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी सौरभ बाथम में ने बताया कि यह मामला नगर अमनखेड़ी रोड पर स्थित वेल्डिंग दुकान पर हुआ। घटना के दौरान संबंधित वेन में वेल्डिंग किया जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ है। बाथम ने बताया कि वेन में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि वेन में गैस कीट लगी होती तो ब्लास्ट भी हो सकता था। फिल्हाल यह सामने आ रहा है कि वेल्डिंग करते समय चिंगारी पेट्रोल नली से टकराई होगी जिससे आग लग गई। घटना के दौरान पूरी वेन जलकर खाक हो गई। इस हादसे के बाद इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।