नीमच। क्षेत्रीय विधायक आज शाम 06.30 बजे के लगभग केनपुरिया से शादी समारोह में सम्मिलित होकर सावन की ओर आ रहे थे, तभी डासिया के पास रोड पर रास्ते में एक बाइक सवार जो सम्भवतः स्वयं की बाइक गाड़ी नंबर एमपी 44 एमएम 1408 से फिसलकर गंभीर रूप से घायल पड़ा था। गाड़ी के नम्बर गूगल सर्च करने पर रातडिया के बाबूलाल नायक नाम से पाया गया।
विधायक परिहार द्वारा 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस को सूचना दी, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेश नागदा एवं मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा द्वारा घायल व्यक्ति के सर पर रुमाल बांधा एवं प्राथमिक सहायता करने का प्रयास किया।