मनासा। समीप गांव रावतपुरा में कथा वाचक बालकृष्ण दास जी श्री चैतन्य दास जी नागा महाराज के मुखारविंद से बालाजी मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज कथा के समापन के अवसर विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कथा स्थल पहुंच कर व्यासपीठ को नमन कर आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, सरपंच पड़दा सुभाष श्रीमाल, अभिषेक जोशी, पवन तिवारी भी उपस्थित रहे।
कथा के अंतिम महायज्ञ की पूर्णवर्ती के साथ जनता ने धूम धाम से कथा का आनंद लिया। कथा में आस पास गांव सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष सुनने आ पधारे। इस कथा में गांव के रामचंद्र किर, दिनेश किर, बाबूलाल किर, कैलाश किर, गोपाल सेन सहित सभी समिति सदस्यो व्यवस्था की गई थी। अंत में महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।