BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2023, 8:05 pm
KHABAR : जिले में तीन दिवसीय अन्न उत्सव का आयोजन 8 मई से, 521 उचित मूल्य दुकानों पर मनाया जाएगा, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले में 8 मई से अन्न उत्सव प्रारम्भ होगा। तीन दिवसीय अन्न उत्सव 10 मई तक जारी रहेगा। लेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देशित किया गया है कि वह सभी उचित मूल्य दुकानों पर आवंटन अनुसार राशन का प्रदाय सुनिश्चित करें। 

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले की 521 उचित मूल्य दुकानों पर 8, 9 तथा 10 मई को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सतर्कता समिति एवं दीनदयाल अन्त्योदय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में अन्न उत्सव आयोजित किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत माह मई 2023 के शेष रहे पात्र परिवारों को नियमित खाद्यान्न निःशुल्क वितरण किया जाएगा तथा माह अप्रैल के शेष रहे पात्र परिवारों को नियमित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।  अन्न उत्सव के पर्यवेक्षण हेतु प्रत्येक उचित मूल्य दुकानों पर नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। हितग्राहियों से आह्वान किया गया है कि यदि उनके द्वारा ईकेवाईसी एवं मोबाइल सेटिंग नहीं करवाई गई है तो उसे दुकान के विक्रेता के पास जाकर अनिवार्य रूप से करवाने में ताकि भविष्य में उनके मोबाइल फोन पर उनके द्वारा कितनी सामग्री दुकान से प्राप्त की गई है उसकी सूचना भी मोबाइल पर प्राप्त हो सकेगी। 

इस अवसर पर प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर पात्र हितग्राहियों से फीडबैक फार्म भी भरववाए जाएंगे। जिले में उक्त आयोजन की मानिटरिंग हेतु खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय से श्री चन्द्रमणि मिश्रा महाप्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी को नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा जिले में भ्रमण कर अन्न उत्सव आयोजन की मानिटरिंग की जाएगी

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE