उज्जैन। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सन्त रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उज्जैन जिले को लक्ष्य दिया गया है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिये हैं कि वे उक्त दोनों संचालित योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति दिसम्बर माह तक कर प्रकरणों में स्वीकृत/वितरण करने की कार्यवाही पूर्ण की जाये। वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न बैंकों को योजनाओं में लक्ष्य प्रदाय किया गया है। लक्ष्य पूर्ति हेतु बैंक शाखा द्वारा लक्ष्य में 50 प्रतिशत हितग्राहियों का चयन स्वयं करते हुए samast पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्राथमिकता से कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं। साथ ही मुद्रा योजना अन्तर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लाभान्वित हितग्राहियों को भी उक्त योजना में शामिल किया जा सकता है।