BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2023, 8:20 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जनपद पंचायत खातेगांव की कृषि उपज मंडी में 501 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत खातेगांव में सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण खातेगांव में बुधवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में 501 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें 70 निकाह के जोड़े भी शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए और नवदम्पत्तियों को उनके भावी जीवन के लिए बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। विवाह सम्मेलन में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सहायक कलेक्टर टी.प्रतीक राव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सलिता मेराम धनवारे, नगर पंचायत अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी, बागली एसडीएम शोभाराम सोलंकी, कन्नौद एसडीएम अभिषेक सिंह, खातेगांव एसडीएम प्रवीण कुमार प्रजापति, बागली, कन्नौद एवं खातेगांव जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

केन्द्र और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी बेटियाँ सुखी रहें-

मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या विवाह-निकाह योजना अंतर्गत जिले की जनपद पंचायत खातेगांव में आयोजित 501 कन्याओं के विवाह सम्मेलन की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी बेटियाँ सुखी रहें। कोई भी माता-पिता अपनी बेटी के विवाह को लेकर चिंतित न रहे। प्रदेश सरकार ने बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई और फिर बाद में विवाह तक के लिए योजना बनाई है। इसके अलावा महिलाओं के कल्याण की सबसे बड़ी योजना ‘‘लाड़ली बहना योजना” शुरू की गई है, जिससे पात्र सभी महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार रूपये प्रतिमाह राशि डाली जायेगी। बेटियों, बहनों और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना मध्यप्रदेश सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

नर्मदा मैया की कृपा भी बनी रहे, आपके पांव में कभी कोई कांटा न चुभे-

मुख्यमंत्री चौहान ने सभी बेटियों और वर-वधु को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप हमेशा सुखी रहें, भगवान की कृपा आप सब पर हमेशा बनी रहे, नर्मदा मैया की कृपा भी बनी रहे। आपके पांव में कभी कोई कांटा न चुभे।

मामा की दुआएं लेती जाओ, जाओ तुमको सुखी संसार मिले-

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरी बेटियों, दोनों परिवारों का ध्यान रखना और दोनों परिवार का मान बढ़ाना। अपने नए परिवार में जाकर स्नेह और प्रेम की बरसा करना। मामा की दुआएं लेती जाओ, जाओ तुमको सुखी संसार मिले, मेरी बेटियों बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

प्रदेश सरकार ने बेटियों के लिए कई हितेषी योजनाएं बनाई है-

कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए कई योजनाएं बनाई गई है। इन योजनाओं का लाभ बेटियों को मिल रहा है, जिससे आज की बेटियां और मातृशक्ति सशक्त हो रही है ।प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में लाडली लक्ष्मी योजना बनाई गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवाह योजना भी संचालित की जा रही है। इस विवाह के माध्यम से बेटियों का विवाह संपन्न हो रहा है।साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की है इस योजना के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए यानी कि एक साल में 12 हजार रुपए की राशि आएगी। इस योजना में सभी पात्र महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथियों ने भावी दम्पत्ति को घर गृहस्थी के सामान के लिए 49 हजार रुपये की राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी दम्पत्तियों को बधाई देते हुए उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE