देवास। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग देवास ने बताया कि अनुसूचित जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित अंतर्जातीय विवाह योजनांतर्गत 21 दम्पत्तियों को अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन के तहत 42 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।
जिससे दम्पत्तियों को आर्थिक रूप से मदद मिली है एवं उनकी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग विभाग द्वारा दिया गया है। सभी लाभार्थी खुश है और उनके द्वारा विभाग को धन्यवाद दिया गया है।