मंदसौर। शहर के गांधी चौराहे पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल जारी है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, मन्दसौर के युवा कांग्रेस नेता हमारे बीच पहुंचे और हमारा समर्थन किया है। बड़े दुख की बात है कि पिछले 16 दिनों तक हड़ताल की जा रही है प्रदेश में लेकिन भाजपा की सरकार है और उनके विधायक, सांसद और न कोई कार्यकर्ता ने आकर पूछा तक नहीं की आपकी क्या मांगे है। हमारी मांगो को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करे ऐसा कुछ भी नही हुआ। इसलिए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है और अगर हमारी मांगे नहीं मानी तो मौजूदा सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।