जीरन। जीरन पुलिस को कल कार्यवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं नपुअ विमलेश उईके के निर्देशन तथा जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में थाना जीरन के अप क्र 08/18 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट स्थाई वारंटी दिलीप पिता रुघनाथ सिंह जाति सोंधिया राजपुत उम्र 23 साल निवासी नागर पिपलिया थाना नारायणगढ को पकडने मे महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त की गई।
उक्त कार्यवाही में सउनि रामपाल सिंह, आर 471 विवेक धनगर, आर 430 धमेन्द्र सिंह, आर 552 लोकेन्द्र आर्य का सराहनीय योगदान रहा।