इन्दौर। जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण 10 मई से 25 मई में अविवादित नामांतरण/बंटवारा प्रकरणों को निराकृत करने हेतु तहसील साँवेर के विभिन्न ग्रामों में कल से बी-1 का वाचन प्रारम्भ किया गया है।
एसडीएम सांवेर रविश श्रीवास्तव ने बताया है कि कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार बी-1 वाचन कर फौती/अविवादित नामांतरण/बंटवारा के प्रकरणों को चिन्हित कर आवेदकों से लोकसेवा केन्द्र में आवेदन लगवाकर अविवादित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।