BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2023, 12:42 pm
KHABAR : जिला चिकित्सालय के समस्त डॉक्टर्स और एनआरएचएम चिकित्स अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवा बदहाल कांग्रेस ने उनकी मांगों का किया समर्थन, पढ़े आरिफ मंसुरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। जिला चिकित्सालय के समस्त डॉक्टर्स और एनआरएचएम चिकित्सक भी अपनी मांगे पूरी ना होने पर मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के बैनर तले 1 मई से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। जिला चिकित्सालय के बाहर धरने पर बैठे डॉक्टरों के बीच प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका समर्थन देने के लिए उनके बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शीघ्र ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष इनकी मांग रखने के लिए इन्हें आश्वत किया है। हड़ताल के चलते जिला चिकित्सालय में 1 वर्ष की बालिका का पोस्टमार्टम के लिए विगत 2 दिन से उसके परिजन भटक रहे हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो जाने से काग्रेस के पदाधिकारी डॉ विक्रांत भूरिया और प्रकाश रांका भी धरने पर बैठ गए है। समस्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के समक्ष 31 मार्च को उच्चस्तरीय समिति द्वारा पारित निर्णय के अनुसार यथोचित कार्यवाही के लिए डॉक्टर द्वारा मांग उठाई जा रही है पर भाजपा सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है उन्हें बेरोजगारों किसानों की फिक्र तो नहीं अब कर्मचारियों के साथ भी अन्याय किया जा रहा है। एक तरफ बेमौसम बारिश से बीमारियां बढ़ रही है चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है सरकार को स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो जाने का कोई मलाल नहीं है।  ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा डॉक्टरों की मांग पूर्ण करने के लिए सरकार कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है व मौन धारण किए हुए बैठी है डॉ विक्रांत भूरिया ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार आने पर तत्काल मांगे पूर्ण कर ली जाएगी उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है।                      


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE