नीमच। शहर के बोहरा बाजार के सामने टैगोर मार्ग पर स्थित जयश्री होटल पर एक महिला और पुरुष के बीच में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाने से भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुरुष का नाम नवनीत मंडलोई बताया जा रहा है। यह महिला-पुरुष कल से इस होटल पर रुके हुए थे।
महिला का कहना है कि यह व्यक्ति मुझे बोरिंग का फॉर्म जमा कराने के बहाने पेटलावद ले आया और फिर नीमच लेकर होटल जयश्री में आकर रुक गए। दोनों में आज सुबह किसी बात पर विवाद हो जाने पर महिला होटल के कमरे से भाग निकली। जिस पर पीछा करते हुए नवनीत भी होटल के नीचे आ गया और चिल्लाचोट शुरू हो गई और लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई।महिला अलीराजपुर की और पुरुष नीमच का रहने वाला बताया जा रहा है। महिला-पुरुष को थाने ले जाया गया। नवनीत की मां भी थाने पहुंच गई।
नवनीत की मां का कहना है कि यह महिला फ्रॉड है। पूरा मामला बेहद पेचीदा और उलझा हुआ लगता है। पुलिस की तफ्तीश के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।