गरोठ। मालवी प्रजापति समाज का गुरुवार को सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन महामाया दुधाखेडी परिसर मे हुआ। समाज के 30 जोडे सामुहिक विवाह सम्मेलन मे शामिल हुए। प्रजापति समाज का यह तृतीय सम्मेलन का आयोजन हुआ।
इस सम्मेलन एमपी व राजस्थान के बडी संख्या मे समाजजन एकत्रित हुऐ है। सम्मेलन के आयोजन कर्ता ने बताया कि आगे भी सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। 30 जोडे परिणय सुत्र मे बंधे ओर विधी विधान पुर्वक दुल्हा दुल्हन ने सात फेरे लिए।
इस सम्मेलन समिति द्वारा एक खास निर्णय लिया गया कि सम्मेलन मे दाढी वाले दुल्हे को सामुहिक विवाह सम्मेलन नही आने दिया जायेगा।