BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2023, 3:16 pm
BIG NEWS : दो साल पहले गौशाला के लिए विधायक चावला ने की थी दस लाख की घोषणा, अभी तक नही मिली राशि, कछुआ चाल से चल रहा काम, किसी का नही ध्यान, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

आलोट। नगर में लगभग 81 बीघा जमीन पर एक आदर्श  गौशाला बनाये जाने का काम लंबे समय से चल रहा है।जिसकी अनुमानित लागत डेढ़ करोड़ आंकी गयी थी। दो साल से अधिक समय हो गया  मगर अभी  तक कार्य पूर्ण नही होने से एक बड़ी सौगात से नगरवासी वंचित है तो गोमाता को आश्रय नही मिल पा रहा है। कछुआ चाल से चल रहे इस काम को लेकर जनप्रतिनिधियों का ध्यान भी नही जा रहा है। ठिकरिया फंटे के समीप गोशाला के लिये कमलनाथ सरकार में 81 बीघा जमीन स्वीकृत हुई थी। उसके बाद तत्कालीन राज्यसभा सांसद थावरचंद गेहलोत ने 17 लाख की स्वीकृति वर्ष 2020 में दी थी। आलोट विधायक मनोज चावला ने भी  श्री कृष्ण गोपाल गोशाला के कार्यक्रम में मंच से दस लाख रुपए देने की घोषणा की थी।

नगर में वर्षों से श्री कृष्ण गोपाल गौशाला का संचालन नगर के वार्ड क्रमांक 10 में है लेकिन यहां गायों की संख्या अधिक होने से यह जगह काफी कम पढ़ रही थी जिसके चलते गौशाला समिति ने एक विशाल नवीन गौशाला निर्माण की कार्य योजना बनाई थी जिसको लेकर समिति ने काफी प्रयास किए और कुछ हद तक सफलता भी मिली जिसके अंतर्गत कमलनाथ सरकार में 81 बीघा जमीन भी आवंटित हुई थी। उसके बाद राज्यसभा सांसद रहे थावरचंद गहलोत ने अपनी निधि से 17 लाख की स्वीकृति दी थी इनके द्वारा इस गौशाला का भूमि पूजन किया गया। उसके बाद काम भी शुरू हो गया लेकिन यहां कार्य काफी मंद गति से चल रहा है। नगर परिषद द्वारा कार्य में गुणवत्ता नहीं पाए ना जाने के कारण कार्य के प्रति संतोष नहीं पाया गया जिसको लेकर संबंधित ठेकेदार को नोटिस देकर आवश्यक कार्यवाही भी की गई इसके कारण अभी यहां काम बंद पड़ा है।

विधायक की घोषणा नहीं हुई पूरी---

आलोट क्षेत्र के विधायक मनोज चावला द्वारा यहां गौशाला के कार्यक्रम मेंअपने सम्मान समारोह  में  सार्वजनिक मंच से गौशाला हेतु 10 लाख रुपए  अपनी विधायक निधि से देने की घोषणा की गई थी लेकिन घोषणा किये दो  साल से अधिक  लंबा समय बीत चुका  हैं  लेकिन अभी तक यह  राशि आवंटित नहीं हुई है। जिसको लेकर समिति सदस्य ने कई बार उन्हें अवगत कराया है विधायक का कहना है कि घोषणा की है तो उसे पूरा भी करेंगे लेकिन लंबा समय बीतने के बाद घोषणा पूरी नहीं होने से समिति व लोगों में मायूसी देखी जा रही है यदि राशि आवंटित हो जाती तो गौशाला  के कार्य में काफी सहयोग मिल जाता क्योंकि नवंबर माह में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में अब  काफी कम समय बचा है ।क्षेत्रीय विधायक को शीघ्र अपने द्वारा  स्वीकृत राशि प्रदान कर अपने द्वारा किए गए वादे को पूरा करना चाहिए।

अनिल अवस्थी जिला योजना समिति सदस्य ने कहा कि विधायक मनोज चावला द्वारा सार्वजनिक रूप से गौशाला हेतु दस लाख रुपए देने की घोषणा की गई थी लेकिन विडंबना है कि अभी तक यह राशि उनके द्वारा आवंटित नहीं की गई। लगता है यहां भी कोई राजनीतिकरण किया जा रहा है अन्यथा विधायक की क्या मजबूरी है कि वह अपने द्वारा की गई इस घोषणा को पूरी नहीं कर पा रहे हैं? तत्कालीन राज्यसभा सांसद थावरचंद गहलोत ने समिति सदस्यों के आग्रह पर  घोषणा की थी जिसके अंतर्गत यहाँ कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

अर्जुनलाल शर्मा अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल गोशाला ने बताया कि विधायक को उनके द्वारा की गई घोषणा के बारे में कई बार अवगत कराया है। आपने शीघ्र राशि आवंटित करने का भरोसा दिलाया है।

विधायक मनोज चावला ने कहा कि मेरा कार्यकाल अभी खत्म नही हुआ है। 81 बीघा जमीन गोशाला के लिए दिलवाई है तो अब की गई घोषणा भी पूरी करेंगे। कार्यकाल पूरा होने से पहले कि गयी घोषणा पूरी हो जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE