BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2023, 7:06 pm
BIG NEWS : सुखानंद में मंत्री सखलेचा की पहल पर 5 मई से तीन दिवसीय मेले का आयोजन, पुरातन महत्व पर आधारित होंगे मेले में विभिन्न कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पहल पर जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुखदेव मुनि की तपोस्थली सुखानंद धाम में सुखानंद धाम के पुरातन महत्व से जन-जन को अवगत कराने के लिए 5 मई 2023 से तीन दिवसीय वृहद मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न रंगारंग, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुखानंद धाम मंदिर प्रबंध समिति द्वारा क्षेत्र के अधिकाधिक नागरिकों से वैशाखी पूर्णिमा पर आयोजित इस तीन दिवसीय सुखानंद धाम मेले में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

सुखानंद धाम में आयोजित भव्य मेले में 5 मई 2023 को रात्रि 8 बजे श्री कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति गोवर्धन मथुरा के कलाकारों के दल द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जावेगी। मेले में 6 मई को रात्रि 8 बजे चिकारड़ा वाले भगवतीलाल के दल द्वारा राजा भरतरी एवं रानी पिंगला पर आधारित आकर्षक मार्च का खेल प्रस्तुत किया जावेगा। सुखानंद धाम पर आयोजित मेले में 7 मई 2023 को शाम 7 बजे से सरमा पणि ऋग्वेद सुक्त 10-108 पर आधारित नाटक का मंचन भी कलाकारों द्वारा किया जावेगा। इसी दिन रात्रि 8 बजे भजन सम्राट प्रकाश माली बालोतरा की भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। 

सुखानंद धाम में आयोजित मेले में ब्रज के नाटक मंडल द्वारा प्रस्तुत नाटक, मयूरी डांस ब्रज की फूलों की होली, बरसाने की लठमार होली, वृंदावन की होली प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी। सुखानंद धाम मंदिर प्रबंध समिति ने क्षेत्रवासियों से इस भव्य मेले में भाग लेकर, सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE