मनासा। क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध मारू ने गुरुवार को जिले में आयोजित किए जा रहे विशेष राजस्व सेवा शिविर की श्रंखला के ग्राम चपलाना में आयोजित राजस्व शिविर और ग्राम सभा मे शामिल होकर ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। विधायक मारू ने ग्राम सभा मे ग्राम विकास के प्रस्तावों पर चर्चा की एवं ग्रामीणों से संवाद कर, उनकी राजस्व संबंधी समस्याएं सुनी।
इस मौके पर अपर कलेक्टर नेहा मीना, एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार मकवाना एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। राजस्व सेवा शिविर में विधायक मारू ने उपस्थित अधिकारियों को राजस्व शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच गुड्डी बाई, गणपत कुशवाह जिला पंचायत प्रतिनिधि परमेश्वर दडिंग अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।