BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2023, 7:26 pm
KHABAR : सीईओ गुरुप्रसाद ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, तीनो जनपद के सीईओ रहे उपस्थित, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित विभिन्‍न योजनाओ की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद माह अप्रेल 2023 में ग्रामीण विकास विभाग की प्रगति पर असंतोष व्‍यक्‍त कर, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की अपेक्षित प्रगति  नही पाए जाने पर सेक्‍टर प्रभारी गोपाल कुमावत, राजेन्‍द्र साकी, सत्‍यनारायण शर्मा को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए, कि आवास में जिन हितग्राही को प्रथम किश्‍त से दूसरी किश्‍त तथा द्वितीय किश्‍त से त़तीय किश्‍त जारी हुए 45 दिन से अधिक को गए है, उनकी हितग्राहीवार सूची तैयार कर, सेक्‍टर अधिकारी पंचायत में भ्रमण कर, स्थिति जाने एवं समय-सीमा में आवास पूर्ण करवाए।

सीईओ ने मनरेगा के तहत भुगतान, मजदूर नियोजन बढाने, निर्माण कार्य सुदूर सम्‍पर्क सड़क, गौशाला निर्माण, पुष्‍कर धरोहर, खेत तालाब, कपिलधारा कूप, नंदन फलोउद्यान, वृक्षारोपण आदि कार्य प्रारंभ करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में  नलजल योजनान्‍तर्गत मरम्‍मत योग्य अपूर्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री पीएचई को दिए। श्रम विभाग संबल-2 सीएमहेल्‍प लाईन की भी समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर व ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न अधिकारी कर्मचारी तथा तीनों जनपद सीईओ उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE