मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने नगर पालिका मंदसौर के वार्ड नंबर 27 के पार्षद साबिर हुसैन पिता मुबारिक हुसैन निवासी अंजुमन के पास खानपुरा मंदसौर को मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 35(जज) तथा41(1)(क) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंदसौर वार्ड क्रमांक 27 के साबिर हुसैन को पद से पृथक किया गया है। दण्डावधि पूर्ण होने से छः वर्ष की कालावधी हेतु नगर पालिका परिषद के निर्वाचन हेतु निरहरित किया जाता है।