मंदसौर। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा बताया गया कि अन्तः सेवाकालीन प्रशिक्षण श्रीअन्न एवं तिलहन फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक विषय पर आयोजिन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि अधिकारी, कृषि अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, बीटीएम एवं एटीएम ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ बी.के. कंचोली ने तिलहन फसलों की उन्नत किस्मों के बारे में डॉ राजीव दुबे ने श्रीअन्न की विभिन्न फसलों एवं किस्मों के बारे में, डॉ रोशन गलानी ने पोषक तत्व प्रबंधन, डॉ बी. के. पाटीदार ने रोग प्रबंधन के बारे में तथा डॉक्टर जी एस बुडावत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र ने मोटे अनाजों एवं तिलहनी फसलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कीट प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण कृषि विभाग के अधिकारियों को दिया गया। इस प्रशिक्षण में 37 कृषि अधिकारियों ने भाग लिया।