रतलाम। रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर की पहल पर आयोजित किए गए भूमि कब्जा विवाद निवारण शिविर में आवेदक ईशाक अली को लाभ मिला।
कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पलसोड़ी मे ईशाक अली पिता इमरान अली आलोटवाला को भूमि सर्वे नंबर 222/4 का कब्जा दिलाया गया। कैंप में 241 आवेदन प्राप्त हुए।