उज्जैन। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेशचंद्र मालवीय ने जानकारी दी कि जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और आश्रितों की समस्याओं के निराकरण एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिये मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कोठी पैलेस नये कोर्ट भवन के पास विक्रम नगर रोड पर बुधवार 10 मई को प्रात: 11 बजे आयोजित किया जायेगा।
क्षेत्र के सभी भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन में भाग लें।