BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2023, 8:02 pm
REPORT : शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों को पूरे मनोयोग से अध्यापन का कार्य करना होगा- संभागायुक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। संभागायुक्त संदीप यादव ने संभाग के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और एडीपीसी को निर्देश दिये हैं कि वे सभी शासकीय स्कूलों में अध्यापन कार्य में कसावट लायें। स्कूल नियमित रूप से खुलें, शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहें। पढ़ाई का स्तर गुणवत्तापूर्ण रहे। संभागायुक्त ने सभी शिक्षकों के लिये भी निर्देश जारी किये हैं कि वे अपने-अपने स्कूलों में पूरे मनोयोग से अध्यापन का कार्य करें और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करें। विद्यार्थियों को अध्ययन में अतिरिक्त रूप से सहयोग करें। संभागायुक्त संदीप यादव ने संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं एडीपीसी से रूबरू चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी शासकीय स्कूलों की निरन्तर मॉनीटरिंग कर मैकेनिज्म बनायें, उसे अमल में लायें और यह सुनिश्चित करें कि सभी स्कूल निर्धारित समय पर खुले और शिक्षकों के अतिरिक्त अन्य स्टाफ भी समय पर आये और निर्धारित समय के पश्चात ही परिसर छोड़े।

संभागायुक्त ने सीएम राइज स्कूलों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम राइज स्कूलों में विद्यार्थी तभी आयेंगे, जब अध्यापक कक्षा में उन्हें बेहतर अध्यापन करवायेंगे। विद्यार्थियों की उपस्थिति पर अच्छे अध्यापन का सीधा असर होता है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन आनन्द शर्मा ने जिले में स्थित सीएम राइज स्कूलों की अद्यतन स्थिति, शिक्षकों की नियुक्ति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं स्टाफ की उपस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी दी। बताया गया कि उज्जैन में सीएम राइज स्कूल बेहतर कार्य कर रहे हैं। प्रभारी संयुक्त संचालक रमा नाहटे ने भी सीएम राइज स्कूल की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिला शिक्षा अधिकारी नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, मंदसौर, रतलाम, देवास ने भी अपने-अपने जिले में स्थित शासकीय स्कूलों की स्थिति से अवगत कराया। संभागायुक्त यादव ने सभी जिलों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तुतीकरण देखकर निर्देश दिये कि संभाग की पीपीटी बनाई जाये। इसके लिये सभी स्कूलों की पीपीटी से श्रेष्ठ बिन्दु लेकर पीपीटी बनाई जाये।
इस अवसर पर सभी जिलों के एडीपीसी भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE