BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2023, 8:18 pm
BIG REPORT : कलेक्टर गुप्ता की अध्यक्षता में पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट कार्यशाला संपन्न, सोनोलॉजिस्ट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 के अंतर्गत गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक का दुरूपयोग रोकने एवं इसके औचित्यपूर्ण प्रयोजनों के लिये, उपयोग को विनियमित करने के उद्देश्य से पी.सी.एण्ड पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में होटल रामाश्रय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा, सिविल सर्जन डॉ एस.के.खरे, ईडी एमपी वोलेन्टरी हेल्थ एसोसिएशन मुकेश कुमार सिंहा, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियदर्शनी पाण्डे, डॉ. रश्मि दुबे, विधायक प्रतिनिधि भरत चैधरी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया शर्मा, वीणा महाजन, जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय निरीक्षण दल के सदस्य, सहित जिले के सोनोग्राफी सेंटर सोनोलॉजिस्ट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिले में पीसीपीएनडी एक्ट के तहत दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएं। सभी सोनोग्राफी सेन्टरों पर अच्छी सेवायें दी जाएं। निजी सोनोग्राफी सेन्टरो पर भी शासकीय अस्पतालों में आने वाली महिलाओं की रोटेशन अनुसार सोनोग्राफी कि सुविधा दी जाएं, जिससे शासकीय अस्पतालों के साथ निजी सेन्टरों पर भी समय पर महिलाओं की सोनोग्राफी हो सके। साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों मे निजी अस्पताल के चिकित्सक विशेषज्ञों कि सेवाये शासकीय अस्पताल में देकर मरीजों का उपचार करने कि बात कही। खरे नर्सिंग होम द्वारा फील्ड में कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कार्यकम आयोजित कर सम्मानित करने पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इसी तरह अन्य निजी अस्पताल भी समय समय पर फील्ड के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करे जिससे शासकीय और निजी सभी स्वास्थ्य सेवकों में उत्साह रहे।

कार्यशाला में डॉ. प्रमोद बापना द्वारा पी.सी.एण्ड पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत मासिक रिपोर्ट कि बारे में विस्तार से बताया जिले के सभी सेन्टर आनलाईन फार्म मे समस्त जानकारियों को समय पर अपडेट किया जाना चाहिये जिसकी शासन स्तर पर नियमित समीक्षा और निगरानी कि जाती है।

कार्यशाला में डॉ.नीरज खरे द्वारा कन्या भूण हत्या जो कि समाज कि लिये खतरा है पूर्व में मानव कि मानसिकता होती थी कि घर का वारिस पुत्र होता है और वंश बढाने के लिए लडकों को ज्यादा महत्व दिया जाता रहा। वर्तमान में भी कहीं न कही लड़की के होने पर परिवार में लड़के की चाह बनी रहती है। गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 के अंतर्गत गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक का दूरूपयोग रोकने एवं इसके औचित्यपूर्ण प्रयोजनों के लिये, उपयोग हेतु हम सब को जागरूक होने कि आवश्यकता है। लडकियो के द्वारा देश का नाम रोशन हुआ उनके नाम और कार्य के बारे में बताया गया।

ई.डी एमपी वोलेन्टरी हेल्थ एसोसिएशन और सदस्य पी.सी.एण्ड पी.एन.डी.टी. मुकेश कुमार सिंहा द्वारा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994, एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कार्यशाला में सभी सदस्यों से प्रश्नोत्तरी द्वारा रोचक तरीके से जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय निरीक्षण दल के कार्य और दायित्व को समझाया गया ये समिति और दल किस प्रकार एक्ट के नियमो को जिले मे प्रभावी रूप से  क्रियान्वयन करेगे के बारे मे और मेडिकल इश्यू और सामाजिक इश्यू के चरणो को विस्तार से बताया गया।  कार्यक्रम को संचालन जिला मलेरिया अधिकारी डॉ रश्मि दुबे ने किया और आभार सिविल सर्जन डॉ एस.के.खरे ने माना।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE