BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2023, 8:29 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ पाकर ग्राम पंजारिया की सीमा दायमा ने प्रारंभ रेडिमेड वस्त्र निर्माण का कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं रोजगार उपलब्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक महत्‍वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर युवा एवं अन्य हितग्राही अपना खुद का व्यापार एवं उद्योग प्रारंभ कर रहे हैं तथा आर्थिक तौर पर सुदृढ़ तो हो ही रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं। शासन इन योजना का लाभ प्रदेश के साथ जिले के युवा एवं हितग्राहीगण लेकर स्‍वयं का व्यवसाय/उद्योग स्‍थापित कर रहे है। इन्हीं में से देवास जिले की उदयनगर तहसील के ग्राम पंजारिया निवासी सीमा दायमा हैं, जिन्होंने ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से ऋण लिया तथा टेलरिंग एवं रेडिमेड वस्त्र निर्माण का कार्य प्रारंभ किया।

हितग्राही सीमा दायमा ने बताया कि उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, देवास द्वारा संचालित हितग्राही मूलक  योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। इस योजना के बारे जानकारी प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने आवेदन किया। इसके पश्चात उनका ऑनलाइन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा पुंजापुरा में प्रेषित किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा पुंजापुरा से उन्हें 4.75 लाख रुपए का ऋण टेलरिंग एवं रेडीमेड वस्त्र निर्माण हेतु स्वीकृत किया गया है। हितग्राही सीमा दायमा द्वारा इकाई का प्रारंभ कर 07 व्यक्तियों को रोजगार प्रदाय किया जा रहा है एवं उनके द्वारा 30 हजार रूपये मासिक आय प्राप्त की जा रही है। उक्त योजना अन्तर्गत सीमा दायमा स्वयं तो रोजगार से जुड़ी है एवं अन्य बेरोजगारों को भी रोजगार दे रही हैं। इस निर्माण इकाई के प्रारंभ होने से सीमा दायमा काफी प्रसन्न है एवं उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। आत्मनिर्भर बनने पर सीमा दायमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE