BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2023, 11:57 am
BIG NEWS : सरकार ने कन्या विवाह योजना को व्यवस्थित स्वरूप दिया- मुख्यमंत्री चौहान, देवास, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बैतूल, धार तथा सागर में 1998 जोड़ों का हुआ विवाह, सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, बेटी को बोझ नहीं वरदान बनाने की दिशा में हमारा प्रयास है। परिवार को बेटी का विवाह बोझ न लगे, इस उद्देश्य से राज्य सरकार ने वर्ष 2006 में यह योजना आरंभ की। पिछले 16 साल में योजना में लाखों बेटियों के विवाह हुए हैं। भारतीय संस्कृति में विवाह को संस्कार माना जाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विवाह में केवल वर-वधु ही नहीं जुड़ते अपितु दो परिवार भी जुड़ते हैं और समाज भी साथ होता है। विवाह के बंधन में बंध रहे वर-वधु सुख-शांति से रहें, भगवान की कृपा उन पर बनी रहे, वर-वधु दोनों प्रेम से रहें और दोनों परिवारों के बीच भी प्रेम और सौहार्द बढ़ाएँ, यही कामना है। मुख्यमंत्री चौहान गत दिवस देवास जिले की जनपद पंचायत खातेगाँव, नर्मदापुरम की जनपद पंचायत केसला, नरसिंहपुर की जनपद पंचायत चिचली, बैतूल की जनपद पंचायत आठनेर, धार की जनपद पंचायत नालछा और सागर की जनपद पंचायत राहतगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलनों को निवास कार्यालय समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

बेटियों की आँखों में आँसू नहीं, चेहरों पर मुस्कान रहे-

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नव विवाहित जोड़े को चेक से 49 हजार रूपए प्रदान किए जा रहे हैं। इससे बेटी और दामाद अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार स्वयं सामग्री ले सकेंगे। यह नई गृहस्थी आरंभ करने के लिए भेंट है। राज्य शासन द्वारा विवाह की व्यवस्था की जा रही है। राज्य सरकार ने इस योजना को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन का प्रयास है कि बेटियों की आँखों में आँसू नहीं, चेहरों पर मुस्कान रहे। उन्होंने मामा की दुआएँ लेती जा- जा तुझ को सुखी संसार मिले गीत गुनगुनाकर नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6 लाख 10 हजार से अधिक जोड़ों का हुआ विवाह-

प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6 लाख 10 हजार से अधिक जोड़ों का विवाह हुआ है। अब तक योजना में एक हजार 556 करोड़ रूपए का हितलाभ वितरित किया जा चुका है। योजना में 5 लाख 71 हजार, मुख्यमंत्री निकाह योजना में 20 हजार 772, कल्याणी विवाह योजना में 1,559 और नि:शक्त जन विवाह योजना में 16 हजार से अधिक विवाह हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE