भोपाल। संयुक्त संचालक कृषि बी.एल.बिलैया ने बताया है कि राज्य शासन द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वृहद कार्यक्रम चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती करने के इच्छुक कृषकों के पंजीयन के लिए पोर्टल तैयार किया गया है। किसानो से प्राकृतिक खेती के लिए ऑनलाईन पंजीयन करने के लिए प्रक्रिया अपनाने की अपील की गई है। किसान सर्वप्रथम अपने मोबाईल पर विभागीय वेबसाईट टाईप करें।
वेबसाईट के होम पेज पर नीचे दी गई लिंक पर किसान पंजीयन के लिए क्लिक करें। पंजीयन तीन स्टेप में होगा जिसमें कृषक की जानकारी, मोबाईल का वेरीफिकेशन एवं अन्य जानकारी फीड कर जानकारी सब्मिट करें। प्रक्रिया पूर्ण कर लेने पर कृषक का प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन हो जाएगा।