BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2023, 2:25 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तुरंत अमल, कलेक्टर सिंह के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर शुरू हुआ काम, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बीते दिन बुधनी जनपद के ग्राम नांदनेर, जोनतला एवं सियागहन में आयोजित कार्यक्रमों में विकास एवं जनकल्याण के लिए अनेक घोषणाएं की गई। कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा अनेक विभागों को मुख्यमंत्री चौहान की घोषणाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर सिंह के निर्देश पर कई विभागों द्वारा निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 24 घंटे के भीतर ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सियागहन से जोनतला जोड़ तक डबल लेन सीसी रोड के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। ई-पीडब्ल्यूडी सुनील कौरव ने जानकारी दी कि यह मार्ग सीआरआईएफ योजना के तहत सम्मिलित किया गया है। जिसमें 5.5 मीटर के रिजवे एवं 10 मीटर फॉरमेशन में मार्ग निर्माण के लिए 4 मई को सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही ऊर्जा विभाग द्वारा सियागहन में खेड़ापति माता मंदिर के पास ट्रांसफार्मर स्थापना के लिए ग्राम के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं प्राक्लन तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को कार्यवाही के लिए भेजा गया है।

कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा सोमलबाडा तथा बम्होरी को सिंचाई योजना से जोड़ने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोसमी में स्कूल की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जोनतला में व्यायामशाला निर्माण कार्य का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेज दिया गया है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE