कटनी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाकर एसडीएम चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन दरअसल कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस के अपने घोषणा पत्र पर बजरंग दल को बैन करने की बात पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। इसके साथ ही आतंकवाद संगठन की बजरंगदल से तुलना करने पर बजरंगीओं में गुस्सा देखा गया। सभी बजरंगी एकजुट होकर शुक्रवार को एसडीएम आफिस चौराहे पर कांग्रेस के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाके विरोध जताया।