सीहोर। जिला दंडाधिकारी प्रवीण सिंह ने पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के प्रतिवेदन पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त भोलाराम-रामस्वरूप को एक साल के लिए जिला बदर के आदेश जारी किये गये है।
जिला दंडाधिकारी प्रवीण सिंह ने भोलाराम अहिरवार-रामस्वरूप उम्र 26 साल निवासी पडियाला थाना अहमदपुर को आपराधिक गतिविधियों के तहत विभिन्न 11 अपराधों में लिप्त पाए जाने पर जिले के आम नागरिकों की सुरक्षा और लोक शांति को दृष्टिगत रखते हुए जिला सीहोर एवं उसके सीमावर्ती जिले भोपाल, रायसेन, होशांगवाद, हरदा, देवास, शाजापुर एवं राजगढ़ जिलों की राजस्व सीमाओं से एक साल के लिए जिला बदर के आदेश जारी किया है। जिला बदर किया गया है भोलाराम अहिरवार-रामस्वरूप को 48 घंटे के भीतर सीहोर जिले की राजस्व सीमा से बाहर जाना होगा तथा जहां भी रहेंगे वहां के पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्र के थाना प्रभारी को उपस्थिति की निरंतर सूचना देते रहने का आदेश दिया गया है।