झालावाड़। जिले के घाटोली कस्बे में महंगाई राहत कैंप का शुभारंभ किया फीता काट कर प्रभारी मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री पंकज मेहता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर एवं मनोहर थाना के पूर्व विधायक कैलाश मीणा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास मीणा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन गुप्ता महिला सरपंच सुनीता गुप्ता एसडीएम जनक सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई गई राहत कैंप में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराया एवं जिनका पंजीकरण हो चुका था उन्हें पंजीकरण कार्ड वितरित किया गया।
राज्य मंत्री द्वारा राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं से को विस्तृत जानकारी देते हुए कैंप में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते बताया गया कि आज महंगाई किस कदर जनता पर भारी पड़ रही है पेट्रोल के दाम डीजल के दाम गैस के दाम जीएसटी व अन्य प्रकार के टैक्स लगाकर आम नागरिक पर जो महंगाई की मार पड़ रही है राजस्थान सरकार के द्वारा जनता को महंगाई राहत प्रदान करने के लिए महंगाई राहत कैंप लगाकर इससे आम जनता को लाभ मिल सके और यहां पर सभी का स्वागत ग्राम पंचायत घाटोली में मंडल अध्यक्ष द्वारा एवं वार्ड पंचों द्वारा ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया।