खरगोन। प्रदेश एवं जिला स्तर की लंबित मांगों समस्याओं को लेकर पटवारी एकजुट हुए। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे पटवारियों ने मप्र पटवारी संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम अलग- अलग ज्ञापन सौंपे।
संघ के कैलाश इटारे प्रभूलाल कोचले आदि ने बताया कि राजस्व निरीक्षको का पद समाप्त कर 2800 पे ग्रेड करने सहित वेतन विसंगति दूर करने के लिए पिछले 25 सालों से संघर्ष कर रहे है। निर्धारित कार्यो के अलावा 56 विभागों के कार्यो का बोझ पटवारी पर लादा जा रहा है, इस कारण पटवारी आहुत है। हमारी मांग है कि रजस्व निरीक्षण के पद को समाप्त कर पटवारियों को समान कार्य समान वेतन की धारणा के तहत 2800 की पे ग्रेड से वेतनमान दिया जाए।
जिला स्तर पर यह है समस्याएं, मांगें पटवारियों ने जिला स्तर पर 6 समस्याएं, मांगें गिनाते हुए कलेक्टर से इनके निराकरण की मांग की।