नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने शुक्रवार को सुखानंद धाम पहुचकर, भगवान महादेव के दर्शन कर अभिषेक किया तथा पूजा अर्चना कर आरती में भाग लिया। कलेक्टर ने भगवान महादेव से क्षेत्र एवं जिले की सुख समृद्धि की कामना भी की।
इस मौके पर एसडीएम शिवानी गर्ग, तहसीलदार देवेन्द्र कछावा, मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य, सरपंच प्रतिनिधि राहुल धाकड एवं शांतिलाल चौहान, और श्रृद्धालु उपस्थित थे।