नीमच। प्रदेश की पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर 6 मई 2023 शनिवार को इंदौर से कार व्दारा प्रस्थान कर 7 मई रविवार को देर रात्रि एक बजे नीमच आएंगी और सर्किट हाउस पर रात्रि विश्राम करेंगी।
प्रभारी मंत्री ठाकुर रविवार 7 मई को दोपहर 12 बजे संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। वे अपरान्ह 2 बजे जिला अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, जल जीवन मिशन व अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगी तथा मप्र राज्य आपदा प्रबंधन के कार्यो का निरीक्षण करेगी। प्रभारी मंत्री ठाकुर रविवार को शाम 6 बजे नीमच से प्रस्थान कर शाम 6.30 बजे सुखानंद धाम पर आयोजित बैशाखी पूर्णिमा के मेले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद इसी दिन इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी।