BREAKING NEWS
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन की सम्पूर्ण तैयारियां.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत भगोर में स्वीप गतिविधि के.. <<     BIG REPORT : महाकाल में कलेक्टर ने पूजन कर महारूद्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में आज शाम 6 बजे थमेगा चुनावी शोर,.. <<     KHABAR : विकासखण्ड कम्युनिटी मोबिलाईजर एवं आशा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता के तहत कन्या विद्यालय.. <<     BIG NEWS : राजमाता माधवी राजे सिंधिया की बिगड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर्षोउल्लास के साथ मनाई संत शिरोमणि श्री.. <<     BIG NEWS : गुना और राजगढ़ लोकसभा के लिए कल सामग्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में इंडिया गठबंधन ने चलाया अभियान,.. <<     KHABAR : अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा करेगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्‍कूल में समर केम्प का आयोजन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2023, 7:03 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तुरंत अमल, कलेक्टर सिंह के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर सीएम की घोषणाओं पर शुरू हुआ काम, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बीते दिन बुधनी जनपद के ग्राम नांदनेर, जोनतला एवं सियागहन में आयोजित कार्यक्रमों में विकास एवं जनकल्याण के लिए अनेक घोषणाएं की गई। कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा अनेक विभागों को मुख्यमंत्री चौहान की घोषणाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर सिंह के निर्देश पर कई विभागों द्वारा निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 24 घंटे के भीतर ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सियागहन से जोनतला जोड़ तक डबल लेन सीसी रोड के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। ई-पीडब्ल्यूडी सुनील कौरव ने जानकारी दी कि यह मार्ग सीआरआईएफ योजना के तहत सम्मिलित किया गया है। जिसमें 5.5 मीटर के रिजवे एवं 10 मीटर फॉरमेशन में मार्ग निर्माण के लिए 4 मई को सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही ऊर्जा विभाग द्वारा सियागहन में खेड़ापति माता मंदिर के पास ट्रांसफार्मर स्थापना के लिए ग्राम के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं प्राक्लन तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को कार्यवाही के लिए भेजा गया है।

कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा सोमलबाडा तथा बम्होरी को सिंचाई योजना से जोड़ने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोसमी में स्कूल की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जोनतला में व्यायामशाला निर्माण कार्य का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेज दिया गया है।

 मुख्यमंत्री चौहान ने यह की थी घोषणाएं-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बीते दिन बुधनी जनपद के ग्राम नांदनेर, जोनतला, सियागहन एवं जैत में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विकास एवं जनकल्याण के लिए अनेक घोषणाएं की गई। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्राम नांदनेर नारायणपुर, ठीकरी, देहरी, बम्होरी, सोमलबाडा, कुसुमखेडा़, नानभेट कोमाईक्रो इरिगेशन से जोड़ने, सेवा सहकारी समिति का कार्यालय भवन एवं राशन सामग्री भवन बनवाने, नर्मदा पुल की मरम्मत एवं रोड बनवाने, नर्मदा घाट की लम्बाई-चौड़ाई बढ़ाने की स्वीकति, उपस्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में परिवर्तन करने की अनुमति, नांदनेर चौराहा पर महाराणा प्रताप जी की 15 फीट की प्रतिमा का निर्माण, नांदनेर चौराहे पर हाईमास्क लाईट तथा कुसुमखेडा में घाट का निर्माण कराने की घोषणा की।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री चौहान ने जोनतला में तालाब का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन निर्माण तथा व्यायाम शाला का निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने सियागहन से जोनतला जोड़ (डाबल लाईन सीसी रोड निर्माण), सियागहन मे मंगल भवन निर्माण, सियागहन मे 500 मीटर का सीसी रोड निर्माण, खेडा़पति माता मंदिर के पास ट्रासंफार्मर की स्थापना, कोसमी स्कूल की बाउड्रीवाल निर्माण,कोसमी खिडियामाई के पास हैन्डपम्प, कोसमी में चबुतरे का निर्माण, सियागहन नदी में स्टाप डैम की मरम्मत, शासकीय स्कूल के सामने स्टाप डैम की मरम्मत, कौसमी ग्राम का सौंदर्यीकरण, कौसमी मे आंतरिक सीसी रोड निर्माण तथा महिला पंचायत को पृथक से राशि का प्रदाय करने की घोषणा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE