BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2023, 11:04 am
REPORT : स्वच्छता को लेकर नपाध्यक्ष चौपड़ा का एक्शन, लम्बे समय से जाम पड़े नालों की करवाई सफाई, राधाकृष्णन मार्केट व टैगोर मार्ग पर चलाया अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद्, नीमच के अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के बाद से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिये नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा निरंतर प्रयासरत है। जहां नपाध्यक्ष चौपड़ा निरंतर वार्डों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दे रही है। वहीं स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित भी निरंतर नपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सफाई व्यवस्था की मानिटरिंग कर नपाध्यक्ष के स्वच्छ नीमच के सपने को साकार कर स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच को अच्छी रेंक दिलाने हेतु भरसक प्रयत्न कर रहे हैं।
नपाध्यक्ष चौपड़ा के निर्देश पर स्वास्थ्य सभापति पुरोहित विगत 5 दिनों से लम्बे समय से बंद पड़े नालों को खुलवाकर उनकी सफाई करवाने में जुटे हैं। विगत 5 दिनों से राधाकृष्णन मार्केट के बाहर नाले की सफाई का कार्य जारी है वहीं टैगोर मार्ग पर खुर्शीद टॉकीज के बाहर वाले नाले की सफाई का कार्य भी शुक्रवार से प्रारंभ किया जा चुका है। नालों पर जमी पट्टियों को हटवाकर नालों से गाद व कचरा निकलवाया जा रहा है।
आगामी माह में होने वाली वर्षा ऋतु के पूर्व नगरपालिका, नीमच द्वारा लम्बे समय से जाम पड़े नालों की सफाई कार्य प्रारंभ किये जाने की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा अगर इसी तरह बारिश के पूर्व शहर के सभी प्रमुख नालों व नालियों की सफाई करवादी जाती है तो शहर में जलभराव की स्थिति से काफी राहत मिलेगी व बारिश के पानी की निकासी आराम से हो सकेगी।
शहर में डस्टबीन लगाने का कार्य प्रारंभ-नालों की सफाई प्रारंभ करवाने के साथ ही नपाध्यक्ष चौपड़ा के निर्देश व स्वास्थ्य सभापति पुरोहित के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख स्थानों पर आवश्यकतानुसार डस्टबीन लगाये जाने का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है और अब तक करीब 15 स्थानों पर डस्टबीन लगाये जा चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE