BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2023, 12:00 pm
KHABAR : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने शुरू की पात्र युवाओं को स्वरोजगार का नया अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अन्नदूत योजना, पढ़े खबर 

Share On:-

पन्ना। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा पात्र युवाओं को स्वरोजगार का नया अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना शुरू की गई है। इसमें चयनित आवेदकों को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत वाहन के लिए 25 लाख रूपए तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है।जिला कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना में पात्र आवेदकों के पारदर्शी तरीके से चयन के लिए समिति का गठन किया गया था। गत गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समिति द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर 14 आवेदकों का योजना में चयन किया गया। समिति की बैठक अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र खोबरिया, महाप्रबंधक उद्योग राहुल दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में हुई।मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना में चयनित हितग्राही बैंक ऋण की मदद से निर्धारित मी. टन क्षमता का वाहन क्रय कर राशन सामग्री का परिवहन प्रदाय केन्द्रों से उचित मूल्य दुकान तक करेंगे। हितग्राही से 7 वर्ष का अनुबंध होगा। खाद्यान्न मात्रा व दूरी के अनुसार 45 से 65 प्रति क्विंटल परिवहन व हैण्डलिंग व्यय प्रदान करने के साथ ही अन्य योजना के खाद्यान्न, शक्कर, नमक के परिवहन पर भी विभाग द्वारा निर्धारित परिवहन व्यय का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा क्रय किए गए वाहन पर शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शन करना भी जरूरी है। योजना के तहत जिले के 5 विकासखण्ड में 14 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर के लिए एक-एक आवेदक चयनित किए गए हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE