BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2023, 3:46 pm
KHABAR : किसानों की परेशानी को देखते हुए बढ़ाई जा सकती है स्लॉट बुकिंग की वैधता, अब इतने दिनों की मिल सकती है रियायत, पढ़े खबर 

Share On:-

पन्ना। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में जारी नीति की कंडिका-आठ अनुसार किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग का प्रावधान किया गया है। स्लॉट बुकिंग की वैधता अवधि 7 दिवस निर्धारित की गई है। इस संबंध में अवगत कराया गया है कि कुछ कृषकों द्वारा उपज विक्रय करने के लिए बुक किए गए स्लॉट की वैधता अवधि 7 दिवस पूर्ण हो जाने के कारण उनके उपज विक्रय के देयक पोर्टल से जारी नहीं हो पा रहे हैं एवं किसानों द्वारा उपज का विक्रय कर केन्द्र गोदाम पर जमा करा दी गई है। साथ ही कृषकों द्वारा दो बार स्लॉट बुक कर निरस्त कराए जाने पर उपज विक्रय हेतु तीसरी बार स्लॉट बुकिंग नहीं हो पा रही है। उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु ई-उपार्जन पोर्टल पर डीओएस लॉगिन में सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश जारी कर सुविधाएं मुहैया कराई गई है। जिन किसानों की स्लॉट बुकिंग की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है एवं किसान द्वारा उपज विक्रय करना चाहता है अथवा उपज विक्रय की जा चुकी है एवं देयक जारी नहीं हुए है उन प्रकरणों में उपार्जन केन्द्र प्रभारी से अनुरोध पर स्लॉट बुकिंग की वैधता अवधि 7 दिवस बढ़ाई जा सकेगी। जिन किसानों द्वारा दो बार स्लॉट बुक कर निरस्त कराए गए हैं, उनकी उपज विक्रय हेतु तीसरी बार स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE