BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2023, 4:10 pm
BIG NEWS : बिजली सेवाओं को जांचने के लिए 15 जिलों में पहुंचेंगे मुख्यालय के अधिकारी, मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर प्रभारी अफसरों के नाम तय, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। बिजली सेवाओं जैसे ट्रांसफार्मर, लाइनों, ग्रिड की स्थिति, शिकायत निवारण, राजस्व संग्रहण, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, नए कनेक्शन प्रदाय करने की स्थिति, बिल सुधार आदि के कार्य को परखने के लिए बिजली कंपनी के मुख्यालय से 15 अधिकारी फील्ड पर उतरेंगे। इन्हें मई एवं जून में दो दिन तय जिले, सर्कल में पहुंचकर सभी जानकारी मौके से ही ऑन लाइन भेजना होगी। मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक  अमित तोमर के आदेश पर इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मप्रपक्षेविविकं के मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार को शाजापुर जिले में भ्रमण का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह कार्यपालक निदेशक मनोज झंवर को रतलाम जिले का, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता को बुरहानपुर जिले, संजय मोहासे को खंडवा जिले का दायित्व दिया गया हैं।  मुख्य अभियंता कैलाश शिवा को मंदसौर, रवि मिश्रा को इंदौर शहर, एसएल करवाड़िया को नीमच, एसआर बमनके को खरगोन, राजेंद्र नेगी को झाबुआ का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह मुख्य अंकेक्षण अधिकारी संजय वत्स को धार, अधीक्षण यंत्री अमित सक्सैना को आगर, आरबी दोहरे को देवास, निर्मल शर्मा को इंदौर ग्रामीण, तरूण उपाध्याय को बड़वानी, अचल जैन को उज्जैन सर्कल, जिले का दायित्व सौंपा गया है। ये अधिकारी दो बार गांव, कस्बे, शहर पहुंचेंगे एवं बिजली व्यवस्थाओं, शासन की प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए किए जा रहे सघनतम प्रयासों आदि के संबंध में जानकारी लेंगे एवं मौके से ही ऑन लाइन माड्य़ूल पर दर्ज करेंगे। मौके पर किसानों, उपभोक्ताओं से चर्चा भी की जाएगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE