इन्दौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इंदौर के सांवेर स्थित सीएम राइज मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य दीपक हलवे के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र दिया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने गत दिनों सीएम राइज स्कूलों के कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने सीएम राइज स्कूल के प्राचार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र देने की बात कही थी। इसी क्रम में सांवेर विकासखण्ड में स्थित सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य दीपक हलवे को प्रशंसा पत्र दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि विद्यालय के अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी से उनकी कक्षाओं में जाकर उनसे जीवंत सम्पर्क रखने तथा विद्यालय में शैक्षणिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का संचालन पूर्ण मनोयोग से किया जाना सराहनीय है। अपेक्षा व्यक्त की गई है कि इस तरह के कार्य निरंतर जारी रखे जायें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।